⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 151 शब्द|📅 15 Jul 2023
डेली संवाद, लखनऊ। Azam Khan: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान (Azam Khan) को हेट स्पीच मामले में रामपुर की कोर्ट ने शनिवार को दोषी करार दिया है। नफरत फैलाने वाले भाषण मामले में आजम खान को 2 साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही कोर्ट ने 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार
2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान ने नफरत भरा भाषण दिया था। आज कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई है। आजम पर 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान शहजाद नगर थाना क्षेत्र के धमोरा में हेट स्पीच देने का आरोप लगा था। उनके खिलाफ 8 अप्रैल को केस दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया








