Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल में नरमी के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट हुए अपडेट, चेक करें नए दाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 17 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट किए जाते हैं। राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है लेकिन देशभर में लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई तब्दीली देखने को नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

ऐसे में आम जनता के मन में सवाल है कि पेट्रोल और डीजल सस्ता होगा या नहीं। राष्ट्रीय स्तर पर आज (सोमवार), 17 जुलाई को भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में आज (सोमवार) को भी भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही टिका है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। इसके अलावा चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 रुपये प्रति लीटरऔर डीजल का भाव 94.24 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका हुआ है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

शहर का नाम पेट्रोल रु.लीटर डीजल रु.लीटर

  • दिल्ली  96.72 रुपये 89.62 रुपये
  • नोएडा  96.79 रुपये 89.96 रुपये
  • गाजियाबाद  96.58 रुपये 89.75 रुपये
  • गुरुग्राम  97.18 रुपये 90.05 रुपये

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से के करीब गई है। आज सुबह, 17 जुलाई को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 79.14 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 74.73 डॉलर प्रति बैरल है। हालांकि, इसके बाद भी भारतीय बाजार में तेल की कीमतों में कोई तब्दीली देखने को नहीं मिली है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *