Jalandhar News: जालंधर सिविल अस्पताल के कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश, जाने क्या है पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 17 Jul 2023

डेली संवाद जालंधर Jalandhar News: जालंधर के सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सिविल अस्पताल के एक कर्मचारी ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारी का सरबजीत सिंह बताया जा रहा है। सरबजीत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक सरबजीत सिंह सिविल अस्पताल की फार्मेसी में तैनात था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सिविल अस्पताल में पहुंच गई हैं। वहीं सरबजीत के परिजनों ने अस्पताल के प्रबंधन पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन उसे नाहक तंग परेशान कर रहा था। वह काफी दिनों से तनाव में चल रहा था और उसी तनाव को लेकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इस बीच इस बात की भी जानकारी मिली है कि सरबजीत ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने अस्पताल के कुछ डॉक्टरों पर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट की पुष्टि परिजनों द्वारा की गई है, लेकिन अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि वह सुसाइड नोट कहां पर है। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी है और उनके द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *