Netweb Technologies IPO: धमाल मचाने को तैयार हुआ एक और IPO, नेटवेब टेक्नोलॉजीज को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 284 शब्द|📅 17 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Netweb Technologies IPO: नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies) का आईपीओ आज निवेशकों के सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इसके 88.58 लाख इक्विटी शेयरों की पब्लिक ऑफरिंग के बदले 23.77 लाख शेयरों के लिए बोली मिल चुकी है। इसके दम पर आईपीओ को खुलते ही करीब 0.27 फीसदी का सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इश्यू आज खुला है और 19 जुलाई को बंद होगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

रिटेल इंवेस्टर्स ने इनके लिए आरक्षित रखे गए 35 फीसदी शेयर्स में से 41 फीसदी हिस्सा खरीद लिया है। वहीं कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे गए हिस्से को 1.47 गुना बुकिंग मिल चुकी है। हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल्स ने अपने लिए रखे गए 19.22 लाख शेयरों में से 26 फीसदी हिस्सा सब्सक्राइब कर लिया है जिसके तहत कुल आईपीओ में फिलहाल 15 फीसदी हिस्सा इन्होंने ले लिया है।

नेटवेब टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का प्राइस ब्रांड 475 रुपये से लेकर 500 रुपये तक तय किया है। नेटवेब टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम देखें तो ये 368 रुपये पर है और कल के मुकाबले इसमें 12 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। कल इसका जीएमपी 380 रुपये पर था।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

हालांकि 368 रुपये के जीएमपी के मुताबिक हरेक शेयर पर 368 रुपये (500+ 368) = 868 रुपये हर शेयर पर इसकी लिस्टिंग देखी जा सकती है। हालांकि यहां ये बताना जरूरी है कि जीएमपी शेयर की लिस्टिंग के लिए एकदम सटीक तरीका नहीं है और इसके आधार पर इक्विटी बाजार की लिस्टिंग हमेशा तया नहीं होती है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *