Weather Update Punjab: पंजाब में सुस्त हुआ मानसून, बारिश न होने से बढ़ी उमस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 375 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Weather Update Punjab: मानसून (Monsoon) जमकर नहीं बरस रहा है। पंजाब (Punjab) में मानसून एक बार फिर सुस्त हो गया है। मौसम विभाग (IMD) की माने तो आने वाले पूरे सप्ताह बारिश के आसार नहीं बन रहे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, जो पाकेट रेन तक सीमित रहने वाली हैं। इससे उमस बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक आज सुबह पंजाब के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। पंजाब के बठिंडा में बीते 24 घंटों में 37 मिमी. बारिश दर्ज की गई है, जबकि अमृतसर में 2.8 मिमी, लुधियाना में 10.4 मिमी, एसबीएस नगर व फिरोजपुर में 1 मिमी और फतेहगढ़ साहिब व मोहाली में 0.5 मिमी. बारिश रिपोर्ट हुई है।

Weather Update
Weather Update

न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी

जबकि पूरा राज्य खुश्क रहा। कम बारिश के चलते पंजाब में न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद पंजाब का सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक पाया गया है।

पंजाब में 27 अगस्त तक किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है और हालात सामान्य रहने का अनुमान है। इस दौरान हिमाचल के साथ सटे जिलों में 50 फीसदी बारिश की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में बारिश के आसार काफी कम हैं।

punjab-weather-update
punjab-weather-update

पंजाब में 11 फीसदी कम बारिश

अगस्त महीने में पंजाब में 11 फीसदी कम बारिश हुई है और मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में ये सामान्य है। लेकिन चिंता की बात है कि अच्छी बारिश मात्र 9 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, रूपनगर और पटियाला तक ही सीमित है। जबकि अन्य 14 जिलों में 21 से 57 फीसदी तक कम बारिश रिपोर्ट की जा रही है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

1 से 21 अगस्त तक पंजाब के पठानकोट में 413.4 मिमी बादल बरस चुके हैं। यहां राज्य की सर्वाधिक बारिश रिपोर्ट हुई है। जबकि सबसे बुरे हालात मानसा के हैं। यहां अगस्त महीने में अभी तक 30.2 मिमी ही बारिश हुई है, जो सामान्य से 57 फीसदी कम है। मानसा व आसपास के जिलों में सूखे के हालात पैदा हो चुके हैं।

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *