Eunice Newton Foote: जानें कौन है Eunice Newton Foote, जिनकी याद में Google ने बनाया आज का Doodle

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 17 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Eunice Newton Foote: Google आज Doodle के माध्यम से अमेरिकी वैज्ञानिक यूनिस न्यूटन फुटे (Eunice Newton Foote) का जन्मदिन मना रहा है। आज Eunice Newton Foote का 204वां जन्मदिवस है। यूनिस एक महिला अधिकार कार्यकर्ता भी थीं। उनका सबसे बड़ा योगदान ग्रीन हाउस प्रभाव की खोज में बताया जाता है।

Eunice Newton Foote: जानें कौन है Eunice Newton Foote, जिनकी याद में Google ने बनाया आज का Doodle
Eunice Newton Foote

सबसे पहले उन्होंने ही इसके बारे में पता लगाया था कि ग्रीन हाउस इफेक्ट क्या होता है, और धरती के लगातार गर्म होने में इसका क्या योगदान है। Google के अनुसार, यूनिस न्यूटन फुटे 17 जुलाई 1819 को कनेक्टिकट में जन्मीं थीं। उन्होंने ट्रॉय फीमेल सेमिनरी नामक एक स्कूल में पढ़ाई की जो कि स्टूडेंट्स को साइंस लेक्चर अटेंड करने और कैमिस्ट्री लैब में भाग लेने के लिए बढ़ावा देता था।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इस तरह से साइंस और इससे जुड़ी खोजें फुटे के जीवन के अभिन्न अंग बन गए। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए भी बहुत काम किया। सिनेसा फॉल्स में 1848 में उन्होंने पहला विमेन राइट्स कन्वेंशन अटेंड किया था। यह उस समय की बात है जब महिलाओं का साइंस से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं था, और उन्हें साइंस और इसमें की जाने वाली खोजों के लायक नहीं समझा जाता था।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

फुटे ने ग्लास सिलेंडर के अंदर पारा थर्मोमीटर रखे और पता लगाया कि जिस सिलेंडर में कार्बन डाइऑक्साइड थी, वह सूरज की रोशनी में सबसे ज्यादा गर्म हुआ। यानि कि जितनी ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड, उतनी ज्यादा गर्मी। आज यही खोज ग्लोबल वॉर्मिंग को बता रही है कि कैसे लगातार कार्बन उत्सर्जन धरती को दोगुनी तेजी से गर्म करता जा रहा है, और क्लाइमेट चेंज के भयावह परिणाम दुनिया के हर कोने में देखने को मिल रहे हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *