Punjab News: सीएम मान को राज्यपाल का जवाब, कहा- विशेष सत्र बुलाना सरेआम कानून की उल्लंघना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 17 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: एक बार फिर गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान आमने सामने हो गए हैं। गवर्नर ने भगवंत मान की तरफ से सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 को जल्द हस्ताक्षर करने की चिट्‌ठी का जवाब दिया है उन्होंने 19-20 जून को बुलाए गए AAP सरकार के विशेष सत्र को असंवैधानिक करार दिया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसके साथ ही उन्होंने इन 2 दिन पास किए गए बिलों को कानून का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा कि 19 व 20 जून को जो विधानसभा सत्र बुलाया गया था, वह कानून के मुताबिक नहीं था। दरअसल पंजाब सरकार द्वारा 19 व 20 जून को जो सैशन बुलाया गया था, जिसमें 4 बिलों को मंजूरी दी गई थी। इसी सैशन पर गवर्नर ने सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बुलाया गया विधानसभा सत्र कानून के तहत नहीं था और यह सरेआम कानून की उल्लंघना है। इसके साथ ही गवर्नर ने कहा कि वह इस बारे में देश के अटॉर्नी जनरल की राय लेंगे। इसके बाद ही वह पास किए गए बिलों पर फैसला लेंगे।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *