FIFA Women’s World Cup 2023: 20 जुलाई से विमेंस फीफा वर्ल्ड का होगा आगाज, जाने कब, कहां और कैसे देखें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 18 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। FIFA Women’s World Cup 2023: 20 जुलाई से विमेंस फीफा वर्ल्ड का आगाज होगा जो इस टूर्नामेंट का 9वां संस्करण होगा। पहली बार विमेंस फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन 2 देश मिलकर करने वाले जिसमें एक ऑस्ट्रेलिया और दूसरा न्यूजीलैंड हैं। इस बार कुल 32 टीमें विमेंस फीफा वर्ल्ड कप में कप जीतने के इरादे से खेलने उतरेंगी। इस मेगा इवेंट का खिताबी मुकाबला 20 अगस्त को सिडनी ओलंपिक स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

विमेंस फुटबॉल का पिछली बार वर्ल्ड कप फ्रांस में साल 2019 में खेला गया था। वहीं इस बार मेगा इवेंट का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और नार्वे की टीम के बीच में खेला जाएगा। पिछले 2 फीफा वर्ल्ड कप के संस्करण में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम का दबदबा देखने को मिला है। इस बार भी वह खिताब जीतने की प्रबल दावेदारों में सबसे आगे चल रही है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

अमेरिका के अलावा इंग्लैंड विमेंस फुटबॉल टीम भी पिछले 2 वर्ल्ड कप में काफी बेहतर खेल दिखाने में कामयाब हुई है, लेकिन वह सेमीफाइनल से आगे का सफल नहीं तय कर पायी है। इस बार इंग्लैंड की टीम को अपना पहला मुकाबला हैती के खिलाफ 22 जुलाई को खेलना है। सह-मेजबान में दूसरी टीम ऑस्ट्रेलिया की भी गिनती प्रबल दावेदारों में की जा रही है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *