Punjab News: पंजाब सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत 183 करोड़ रुपये किए जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 18 Jul 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत 183 करोड़ रुपये खाते में जारी किया गया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डाॅ. बलजीत कौर ने कहा कि एससी के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 2016-17 तक ही राशि जारी की गयी थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक छात्रवृत्ति राशि का वितरण नहीं किए जाने के कारण कई छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। डॉ बलजीत कौर ने आगे कहा कि छात्रों की समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार ने वर्ष 2017-18 से 2019-2020 तक निजी और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों की 40 प्रतिशत फीस जारी करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार वित्त विभाग द्वारा लगभग 1900 संस्थानों का ऑडिट किया गया है और ऑडिट करने के बाद आपत्तिजनक राशि काटकर 40 प्रतिशत भुगतान इन संस्थानों को किया जा रहा है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि कुछ संस्थानों की भुगतान संबंधी रिपोर्ट तैयार है, लेकिन संस्थानों द्वारा विभाग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार अंडरटेकिंग अपलोड नहीं करने के कारण भुगतान में देरी हो रही है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *