Punjab News: खेल मंत्री ने कनिका आहूजा को भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने पर मुबारकबाद दी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 18 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने क्रिकेटर कनिका आहूजा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चुने जाने पर मुबारकबाद देते हुए उसे आने वाले एशियाई खेलों में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय में अपने दफ़्तर में कनिका आहूजा के साथ मुलाकात करते हुये मीत हेयर ने भारतीय क्रिकेट टीम में पहली बार चुने जाने पर मुबारकबाद दी। पटियाला की रहने वाली 20 वर्षीय कनिका ने इससे पहले भारत ए, घरेलू क्रिकेट में पंजाब और महिला प्रीमियर लीग में बंगलोर की टीम की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

मीत हेयर ने कहा कि पिछले कुछ अरसे से पंजाब की महिला खिलाड़ी क्रिकेट खेल में बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन दयोल, तानिया भाटिया के बाद अब कनिका ने भारतीय टीम में जगह बना कर पंजाब का नाम रौशन किया है। पंजाब को खेल में फिर देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

Punjab News: खेल मंत्री ने कनिका आहूजा को भारतीय क्रिकेट टीम में चुने जाने पर मुबारकबाद दी

सितम्बर-अक्तूबर महीने चीन के शहर हांगज़ू में होने वाली एशियाई खेलों के लिए चुनी गई भारतीय टीम में कप्तान हरमनप्रीत कौर और कनिका आहूजा को शामिल किया गया है। हरलीन दियोल स्टैंड बाए महिला खिलाड़ी है। खेल मंत्री ने एशियाई खेलों में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। एशियाई खेलों में भारतीय खेल दल में पंजाब के महिला खिलाड़ियों की बड़ी संख्या है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

पदक विजेता खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से नकद इनाम से सम्मानित किया जाएगा। मीत हेयर ने कनिका आहूजा के साथ बातचीत करते हुए उसकी खेल में शुरुआत और अभ्यास के रुझान के बारे भी चर्चा किया। इस मौके पर कनिका के कोच कमल संधू और क्रिकेट हब अकैडमी के डायरैक्टर हरजोत बाजवा भी उपस्थित थे जहाँ अभ्यास शुरू करके कनिका ने अपना क्रिकेट कॅरियर आरम्भ किया।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *