Punjab News: पंजाब सरकार राज्य के आंगणवाड़ी सैंटरों की बुनियादी सुविधाओं के लिए उठा रही है ठोस कदम: डा. बलजीत कौर

Daily Samvad
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 375 शब्द|📅 18 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के आंगणवाड़ी सैंटरों की बुनियादी सुविधाओं के लिए ठोस कदम उठा रही है,ताकि बच्चों का सर्वपक्क्षीय विकास हो सके। आंगणवाड़ी सैंटरों की अलग- अलग योजनाओं/ प्रोगरामों के बारे में बात करते हुए पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य सरकार आंगणवाड़ी सैंटरों के बुनियादी ढांचे में सुधार करने के लिए लगातार यत्नशील है।

उन्होंने बताया कि आंगणवाड़ी सैंटरों के द्वारा 6 साल तक के बच्चे, गर्भवती और दूध- पिलाती माताओं को पोषण आहार, टीकाकरण, स्वास्थ्य शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी शिक्षा और रैफरन सेवाएं मुहैया करवाई जाती है और 3 से 6 साल के बच्चों को प्री- स्कूल शिक्षा भी दी जाती है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

मंत्री ने बताया कि विभाग की तरफ से आंगणवाड़ी सैंटरों की एक हज़ार ईमारतों की नुहार बदलने के लिए रुरल डिवैल्पमैंट विभाग और आंगणवाड़ी सैंटरों में शौचालय के निर्माण के लिए वाटर स्पलाई और सैनीटेशन विभाग के साथ मिल कर कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने ज़िला प्रोगराम अधिकारियों और बाल विकास प्रोजैक्ट अधिकारियों को आंगणवाड़ी सैंटरों के लिए इमारतों, बाल पेंटिंगस, बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर, खेलने के लिए खिलौने, झूले और प्री- स्कूल शिक्षा के लिए ज़रूरी समान जुटाने के लिए समर्थ व्यक्तियों और संस्थानों से मदद लेने के विशेष प्रयास करने को कहा, जिसमें इच्छुक नागरिक भी सरकार का सहयोग करके अपना योगदान दे सकें।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री ने आम लोगों, लोक भलाई संस्थाओं, पंचायतों और एन. आर.आई. से अपील की कि राज्य में चल रहे आंगणवाड़ी सैंटरों में ज़रूरी वस्तुएँ और सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए अपना योगदान दे, ताकि बच्चों का सर्वपक्क्षीय विकास हो सके।

सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग डायरैक्टर माधवी कटारिया ने बताया कि विभागीय अधिकारियों 07 अगस्त 2023 तक ज़िला स्तर पर बढ़िया कारगुज़ारी करने वाले आंगणवाड़ी सैंटरों का चुनाव करेगा और बढ़िया काम करने वाले जिले के तीन ( 3 आंगणवाड़ी सैंटरों के आंगणवाड़ी वर्कर, हैल्पर, सुपरवाइज़र और सी. डी. पी.ओ. को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *