Punjab News: ब्यास-घग्गर ने मचाई तबाही, पंजाब में यलो अलर्ट… धुस्सी टूटने से खेत जलमग्न, छोड़ा गया 1.71लाख क्यूसेक पानी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab News: बाढ़ और बारिश के बीच मौसम विभाग ने पंजाब में 22 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन पहाड़ों से आ रहे पानी को रोकने में बांध नाकाफी साबित हो रहे हैं। ब्यास नदी पर बने पौंग बांध से छोड़े गए पानी से अब निचले इलाके डूबने लगे हैं। तरनतारन क्षेत्र में ब्यास के पानी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है।

तरनतारन के मुंडा गांव में ब्यास नदी के बहाव से बचाव के लिए बनाए गए धुस्सी बांध में दरार आ गई है। इससे पानी ने इस क्षेत्र के करीब आठ से दस गांवों की तरफ अपना रुख कर लिया है। गांवों में खेत पानी से लबालब भर गए और धान की सारी फसल पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि पानी के साथ भारी गाद भी आ रही है, जिससे उनके खेत खराब हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

तरनतारन के मुंडा और गुज्जरपुरा के लोगों ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे ब्यास नदी में पानी का बहाव बढ़ने से धुस्सी बांध में दरार आई। उसके बाद लगातार पानी का बहाव बढ़ता जा रहा है। गांव वालों ने कहा कि इस क्षेत्र में कम से कम अभी तर 6 से 7 किलोमीटर एरिया में पानी से खेत डूब गए हैं। वह मिट्टी से भरी बोरियां भी डाल रहे हैं, लेकिन बहाव इतना तेज है कि मिट्टी की बोरियां भी उसमें बह गईं।

घग्गर नदी पर चांदपुर में धुस्सी बांध टूटने के बाद निकला पानी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी चपेट में लेने के बाद अब सरदूलगढ़ शहर की तरफ बढ़ रहा है। लोगों ने शहर के आसपास जहां से पानी शहर में घुसने की आशंका है वहां पर अपने स्तर पर मिट्टी से बांध बनाने शुरू कर दिए हैं। लोग अपने घरों से बाहर निकलने शुरू हो गए हैं और अपने जानवरों को भी साथ में लेकर सुरक्षित स्थानों की तरफ निकल रहे हैं।

सरदूलगढ़ में मुख्य मार्ग तक पानी पहुंच गया

सरदूलगढ़ में मुख्य मार्ग तक पानी पहुंच गया है। सड़क के किनारे जो झुग्गी झोपड़ी वाले थे उन्हें वहां से उठाकर अपना सामान इत्यादि लेकर दाना मंडी में जाने के लिए कहा है। लोगों को दाना मंडी में शिफ्ट किया जा रहा है। लोगों में रोष है कि प्रशासन को जेसीबी मशीनें भेजने के लिए कहा था। ताकि मिट्टी निकाल कर बांध बनाए जा सकते। लेकिन प्रशासन ने अभी तक कुछ नहीं मिला है। लोगों का कहना है कि 4-4 फुट सरदूलगढ़ शहर के पास पहुंच गया है।

मालवा क्षेत्र के जिला मानसा में चांदपुरा में घग्गर नदी से बचाव के लिए बनाए गए बांध के टूट जाने के बाद पानी ने सरदूलगढ़ के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है। सरदूलगढ़ में लोगों ने पानी से बचाव के लिए ट्रैक्टरों की मदद से हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले हाईवे पर करीब 800 मीटर लंबा मिट्टी का बांध बना दिया है। हाईवे को लोगों ने बांध बनाकर बंद कर दिया है।

नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। जिसके तहत गुरदासपुर में आज सुबह उझ नदी में पानी छोड़ा गया है। गुरदासपुर DC डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि उझ नदी में 1,71,797 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो आज सुबह 8 बजे मकोड़ा पतन और दो घंटे बाद करीब 10 बजे धर्मकोट पतन के पास रावी नदी में घोणेवाल (डेरा बाबा नानक) पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

डिप्टी कमिश्नर ने उझ और रावी नदियों के आसपास रहने वाले निवासियों को सावधान किया है और उन्हें उझ और रावी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने व अपने जानवरों को भी सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति की जानकारी जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम में टोल फ्री नंबर 1800-180-1852 या बाढ़ कंट्रोल रूम के नंबर 01874-266376 पर दी जा सकती है। जिला प्रशासन बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *