Weather Update: मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हिमाचल में 90% और पंजाब में 64% ज्यादा बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट अभी भी जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: इस बार मानसून उत्तर भारत पर पूरी तरह मेहरबान है। अब तक हिमाचल प्रदेश में 90 फीसदी और पंजाब में 64 फीसदी ज्यादा बारिश मॉनसून से हुई है। इस बारिश ने भी भारी तबाही मचाई है। पंजाब के 19 जिलों के 1432 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

मौसम विभाग ने अभी भी अलर्ट जारी किया है। पंजाब में मॉनसून अभी भी सक्रिय है। मौसम विभाग ने 22 तक गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा और छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मॉनसून से अब तक देश में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। कुल 312.6 मिमी बारिश हुई है, जबकि औसत आंकड़ा 313.9 मिमी है। हालांकि, इस बार दक्षिणी राज्यों जहां से मॉनसून ने प्रवेश किया है, वहां सबसे कम बारिश हुई है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा पर मानसून सबसे ज्यादा मेहरबान है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

हिमाचल और उत्तराखंड में भी मॉनसून ने कहर बरपाया है। हिमाचल में अब तक औसत से 90 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है, जबकि उत्तराखंड में औसत से 24 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। दिलचस्प बात यह है कि पश्चिमी राजस्थान में इन दोनों राज्यों की तुलना में दोगुनी बारिश हुई। यहां औसत से 157 फीसदी ज्यादा बारिश होती है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *