Chamoli Accident: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट उतरने से 16 लोगों की मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चमोली। Chamoli Accident:  उत्तराखंड से बड़ी खबर है। चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं, इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि करंट लगने से झुलसे लोगों को पहले जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उन्हें ऋषिकेश एम्स लाया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार घटना के समय 22 लोग मौके पर उपस्थित थे। बताया गया कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

मृतकों की लिस्ट आई सामने

  1. उप निरीक्षक प्रदीप रावत, चौकी पीपलकोटी
  2. होमगार्ड मुकंदे राम, पुत्र श्यामदास, निवासी हरमानी चमोली, उम्र 55
  3. होमगार्ड गोपाल, पुत्र माधव सिंह, निवासी ग्राम रूपा चमोली, उम्र 57 वर्ष
  4. होमगार्ड सोबत लाल, निवासी ग्राम पाडुली
  5. सुमित, पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल, निवासी ग्राम
  6. रांगतोली, चमोली, उम्र 25 वर्ष
  7. सुरेंद्र, पुत्र विजय लाल, निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33
  8. देवी लाल, पुत्र असील दास, निवासी हरमानी , उम्र 45 वर्ष
  9. योगेंद्र सिंह, पुत्र महिपाल सिंह, निवासी हरमानी
  10. सुरेंद्र सिंह रावत, पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह, निवासी हरमानी उम्र 38 वर्ष
  11. मनोज कुमार, निवासी हरमानी, उम्र 38 वर्ष
  12. सुखदेव, पुत्र एलम दास, ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
  13. प्रमोद कुमार, पुत्र सुदामा लाल, निवासी हरमानी
  14. दीपू कुमार, पुत्र महेंद्र लाल, निवासी हरमानी , उम्र- 33
  15. महिपाल, पुत्र दुर्लप सिंह, निवासी ग्राम रंगतोली, उम्र- 60 वर्ष
  16. विपिन,पुत्र सोबत, निवासी पाटोली गोपेश्वर, उम्र 26 वर्ष

सीएम ने दिए जांच के आदेश

चमोली हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। 15 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्री वी गुरूगेशन ने बताया कि जनपद चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु होने की दुखद घटना हुई है, जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर और 3 होमगार्ड भी हादसे का शिकार हुए हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *