DIPS: गतिविधियों के माध्यम से डिप्स में नेल्सन मंडेला के जीवन से परिचित हुए विद्यार्थी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। DIPS: दुनिया भर में से लैंगिक असमानता, नस्लवाद, जातिवाद को खत्म करने के लिए कार्यकर्ता के रूप में भूमिका अदा करने वाले नेल्सन मंडेला के जीवन से डिप्स स्कूल लक्खन के पड्डे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया। विश्व नेल्सन मंडेला दिवस पर स्कूल में क्विज, पोस्टर मेकिंग, स्पीच आदि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इन गतिविधियो में बच्चों ने अपनी जानकारी के हुए नेल्सन मंडेला के जीवन से अपने दोस्तों सहपाठियो को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि नेल्सन मंडेला लोकतांत्रिक रूप से चुने गए दक्षिण अफ्रीका के पहले राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन शांति और रंगभेद के खिलाफ समर्पित कर दिया था। सबसे पहले यह दिन 2010 में मनाया गया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद लोगों को गरीबी से लड़ने, सांस्कृतिक विविधता और दुनिया भर में शांति के लिए प्रोत्साहित करना है। टीचर्स ने बच्चों को बताया कि इस साल यह दिन विरासत के रूप में आपके माध्यम से जीवित रहता है। यह दिन "जलवायु, भोजन और एकजुटता" थीम पर मनाया गया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

यह विषय उन लोगों के साथ एकजुटता से कार्य करने का आह्वान है जो जलवायु परिवर्तन और खाद्य असुरक्षा जैसी चुनौतियों से सबसे अधिक प्रभावित हैं। प्रिंसिपल सुषमा शर्मा ने बताया कि नेल्सन मंडेला पहले ऐसे विदेशी नागरिक है जिन्हें भारत रत्न के साथ सम्मानित किया गया था।

जिस तरह से उन्होंने लोगों में फैली हुई असमानता, मौलिक अधिकारों का उल्लघंन आदि के खिलाफ आवाज उठाई थी उसी एक बेहतर नागरिक बनते हुए हमे किसी के मौलिक अधिकारों का हनन नहीं करना चाहिए, बेरोजगारी और भूखमरी को दूर और पर्यावरण का ध्यान रखने में मदद करनी चाहिए।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *