Punjab News: ट्रोलिंग के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे हरभजन सिंह, बोरियां उठाकर की कारसेवा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: विपक्षी दलों के निशाने पर आने के बाद राज्यसभा सदस्य और क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) भज्जी जालंधर के बाढ़ प्रभावित लोहियां इलाके में पहुंचे। धक्का बस्ती के पास गट्टा मंडी कासो में टूटे हुए धूसी बांध के निर्माण के लिए भज्जी ने कारसेवा में मिट्टी की बोरियां उठाईं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

भज्जी ने कहा कि कुछ लोग बाढ़ को भी राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं, जबकि यह मौका राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ितों की हर पक्ष से मदद करने का है। बाढ़ के दौरान उनके विदेश दौरों पर विपक्षी दलों द्वारा की गई टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा कि वे बाढ़ के पहले से ही विदेश में थे। अगर वह यहां होते तो सबसे पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचते।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

अब समय आ गया है कि आगे आकर लोगों की मदद की जाए। उन्होंने कहा कि वह न केवल अपने सांसद निधि से बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करेंगे। हरभजन सिंह भज्जी ने कहा कि धुस्सी बांध के कार्यों का सेहरा संत सीचेवाल और उनके साथ रात-दिन जुटी संगत के सिर बांधा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बहुत ज्यादा नुक्सान हो जाना था लेकिन संत सीचेवाल ने बांध पर पहरा देकर नुक्सान होने से बचा लिया।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *