Sushil Rinku: AAP के इकलौते MP सुशील रिंकू ने PM मोदी के सामने लोकसभा में ली शपथ, CM भगवंत मान ने दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर/दिल्ली। Sushil Rinku: आम आदमी पार्टी के जालंधर से चुने गए सांसद सुशील रिंकू ने आज लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ के बाद आज से सुशील रिंकू की लोकसभा में इंट्री हो गई है। रिंकू के शपथ लेने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के लोगों को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

लोकसभा में आम आदमी पार्टी की तरफ से सुशील रिंकू ही एक मात्र सदस्य हैं। जबकि राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कई सांसद हैं। भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा में कोई भी सांसद ”आप’ का नहीं रह गया था। पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली से आम आदमी पार्टी का कोई भी सांसद निर्वाचित नहीं हो सका था।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

दिल्ली लोकसभा चुनाव में सभी सातों सीटों पर भाजपा की जीत हो गई थी। अब जालंधर उप-चुनाव जीतने के बाद लोकसभा में ”आप’ का इकलौता सांसद सुशील रिंकू ने आज सदस्य ली है। शपथ के बाद भगवंत मान समेत पार्टी नेताओं ने बधाई दी है। भगवंत मान ने खास तौर पर जालंधर के लोगों को बधाई दी है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *