Jalandhar News: नहरों पार, जमकर भ्रष्टाचार, नगर निगम के अफसर लाचार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में कट्टर इमानदार सरकार (AAP Govt.) का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी नेताओं के संरक्षण में जालंधर में अवैध कालोनियां (Illegal Colonies) और अवैध रूप से कामर्शियल व रेजीडेंशियल कंस्ट्रक्शन कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जालंधर के कई इलाके में एक के बाद कई अवैध कालोनियां काटी गई है। यही नहीं, इन अवैध कालोनियों में अवैध तरीके से कोठियां बनाकर बेची जा रही है। जिससे नगर निगम और राजस्व विभाग को रोज लाखों रुपए का चूना लग रहा है। बस्तिय़ात इलाके समेत फोकल प्वाइंट में नहरों पार नई अवैध कालोनी में कोठियां बनाकर बेची जा रही है।

नगर निगम के अधिकारी के मुताबिक अवैध कालोनियों में नक्शा पास नहीं किया जा रहा है। जिससे कालोनाइजर कोठियां बनाकर बेच रहे हैं। इसका कोई नक्शा पास नहीं होता है। उक्त कालोनाइजर द्वारा नगर निगम के अधिकारियों से सांठगांठ कर के करोड़ों रुपए की फीस चोरी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

अवैध कालोनियों का जाल बिछाने वाले कालोनाइजरों द्वारा दावा किया जा रहा है कि उसकी कालोनी में बन रही कोठियों के नक्शे और एनओसी है। लेकिन जिस हिसाब से मौके पर कोठियां बन रहीं, उससे साफ जाहिर है कि नक्शे पास नहीं हो सकते हैं। अब देखना यह है कि क्या स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी करने के मामले की जांच करवाएंगे या नहीं?

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *