Punjab News: पंजाब के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को विजीलैंस ने भेजा नोटिस, लगाया बड़ा आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ विजीलैंस ने जांच शुरू कर दी है। मनप्रीत बादल को विजिलेंस ने नोटिस भेजा है और सोमवार को पेश होने के लिए कहा है। खास बात है कि भाजपा जॉइन कर चुके मनप्रीत बादल के खिलाफ विजिलेंस की यह कार्रवाई BJP के ही पूर्व विधायक की शिकायत पर की गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

मनप्रीत बादल के खिलाफ पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने शिकायत दी थी। यह मामला बठिंडा की प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद विजिलेंस ने मनप्रीत बादल को पूरे डॉक्यूमेंट्स के साथ सोमवार को पेश होने के लिए कहा है। उन पर PUDA की प्रॉपर्टी को कम रेट में बेचने के आरोप लगे थे। यह पहली शिकायत नहीं है, जिसमें सिंगला द्वार मनप्रीत की शिकायत विजिलेंस को की गई है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इससे पहले सिंगला ने कहा था कि अगर विजिलेंस विभाग उन्हें बुलाता है तो वह पूरे तथ्यों के साथ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस टेंडर घोटाले में खजाने से करोड़ों रुपए की लूट हुई थी। इतना बड़ा गबन करने वाले नेताओं का पर्दाफाश करना जरूरी है।

एक सवाल के जवाब में सरूप सिंगला ने कहा था कि अगर विजिलेंस विभाग मनप्रीत बादल और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करता है तो वे धरना-प्रदर्शन के अलावा कोर्ट की मदद लेने से भी नहीं हिचकेंगे।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *