Punjab News: विधायक के खिलाफ DC दफ्तर के मुलाजिमों ने किया संघर्ष का ऐलान, कल तहसील में नहीं होगा कोई काम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रोपड़। Punjab News: पंजाब के रोपड़ जिले से बड़ी खबर है। रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा के खिलाफ तहसील दफ्तर के मुलाजिमों ने संघर्ष करने का ऐलान किया है। तहसील दफ्तर के मुलाजिमों ने ऐलान किया है कि शुक्रवार को कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा। पूरी तरह से कलम छोड़ हड़ताल रहेगी। अगर शनिवार तक मामले में उचित कार्यवाही नहीं हुई तो सोमवार को राज्य स्तरीय मीटिंग बुलाकर बड़ा फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

रोपड़ तहसील के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि विधायक दिनेश चड्ढा ने तहसील कार्यालय में आकर तहसीलदार और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की। यही नहीं, विधायक अपने वालंटियरों के साथ तहसीलदार की कुर्सी पर बैठे और सभी मुलाजिमों को बुरा भला कहा। इस दौरान उन्होंने इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई।

मुलाजिमों ने इस संबंध में डीसी को पत्र लिख कर कहा है कि शुक्रवार को पूरी तरह से हड़ताल करेंगे। इसके बाद शनिवार को अगर इस मामले में कोई कार्य़वाही नहीं की गई तो राज्य स्तरीय मीटिंग बुलाकर बड़े फैसले किए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो पूरे प्रदेश में सरकारी दफ्तरों में हड़ताल किया जाएगा।

पढ़ें डीसी को भेजा गया लेटर

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

आपको बता दें कि बीते दिन विधायक दिनेश चड्ढा ने तहसील में छापेमारी करते हुए दावा किया था कि तहसील में कामकाज ठीक से नहीं हो रहा है। लोगों की शिकायत पर उन्होंने तहसील में कुछ लोगों को पकड़ा भी, जो दलाली कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तहसील में किसी तरह से भी करप्शन बरदाश्त नहीं किया जाएगा।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *