Aaj Ka Rashifal 21 July 2023: आज है शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, इन राशियों को कारोबार में होगा फायदा, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 21 July 2023: आज यानी 21 जुलाई 2023, शुक्रवार Aaj Ka Rashifal 21 July Today Horoscope  का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियां ऐसे हैं जिन्हें, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ गिरावट महसूस होगी।

पंचांग में बताया गया है कि आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 06 बजकर 58 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा और इसके बाद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आइए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आप कोई नया कार्य प्लान कर सकते हैं। साथ ही आपका स्वास्थ्य में आपको कुछ गिरावट महसूस होगी। किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई पड़ेगी। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज कोई नया विषय आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में लोग आपको मान-सम्मान प्राप्त होगी। पत्नी से मधुर संबंध होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई बड़ा डिसीजन आप ले सकते हैं, जिसमें परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई साझेदारी होगी। कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आप सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर दिखाई देंगे। व्यापार क्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिसका आगामी समय में आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर आज आप जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, जिस कारण स्वास्थ्य में भी कुछ गिरावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। परिवार में सभी से संबंध ठीक करने का प्रयास करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों व रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आप कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा व पत्नी से संबंध अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आपके अच्छा रहेगा। परीक्षा आदि के परिणाम आपके पक्ष में आएगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा निवेश प्रॉपर्टी आदि में आज आप कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज बहुत पुराना कार्य पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बनेगा। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है। नौकरी-व्यापार में लोग आपका सहयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे और कोई नया वाहन आदि आप खरीद सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी कार्य विशेष को लेकर लंबी यात्रा आदि पर जाना पड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो चोट लग सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार आदि में आज बड़ा जोखिम ना उठाएं। कोई बड़ा लेन-देन न करें व बड़ी राशि उधार में किसी को ना दें। परिवार के लोगों से संबंध मधुर रखें और वाणी पर संयम रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक घटना घट सकती है, जिस कारण माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा हो सकता है। कोई नया वाहन आदि आज ना खरीदें और यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आपका कोई पुराना विवाद समाप्त होगा। परिवार में चल रहे व्यर्थ का मनमुटाव खत्म होता दिखाई देगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा व स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बहुत दिनों से चल रहे नौकरी के प्रयास में आज सफलता मिलेगी। आज आप चल या अचल सम्पत्ति की खरीदारी कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। साथ ही कोई नई खुशखबरी आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई कार्ययोजना आज बन सकती है। न्यायालय पक्ष में विजय होगी। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *