Weather Update: पंजाब में बारिश के बीच उमस से लोग परेशान, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में तेज बारिश जारी है। इसके साथ ही आज सुबह कई हिस्सों में भूकंप के झटके भी लगे। वहीं, कई राज्यों में उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं। कई जगह तो बारिश कहर बनकर भी बरस रही है। महाराष्ट्र, गुजरात और असम के कई इलाकों में इसके चलते तबाही मची है।

इस बीच मौसम विभाग ने आज भी महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और यूपी जैसे कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन तक बारिश के आसार कम हैं और लोगों को उमस भरी गर्मी ही झेलनी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में आज फिर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विदर्भ में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, महाराष्ट्र के साथ ओडिशा, उत्तराखंड, कोंकण और गोवा में दो दिन भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय कर्नाटक में एक दिन भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई इलाकों में आज बादल छाए रहेंगे। आईएमडी के अनुसार, हफ्ते के अंत में पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यूपी के 400 से ज्यादा गावं पहले ही बाढ़ की चपेट में हैं, ऐसे में और बारिश लोगों का जीना मुश्किल कर सकती है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

वहीं, बिहार में भी आज बादल छाए रहेंगे। अगले 24 घंटे में पटना और उतरी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ दिन पहले दिल्ली में जहां लोग बाढ़ से परेशान थे, वहीं दूसरी ओर अब राजधानी में लोग तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। दिल्ली का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और अगले हफ्ते हल्की बारिश हो सकती है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *