Punjab News: पी.डी.एस.ए. पंजाब के मैंबर एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत फंड के लिए देंगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां से प्रेरणा लेते हुए प्लांट डाक्टर्ज़ सर्विसिज़ एसोसिएशन पंजाब (पी.डी.एस.ए) ने अपने एक दिन का वेतन, जो कुल 10 लाख रुपए बनता है, मुख्यमंत्री राहत फंड में देने का फ़ैसला किया है। बता दें कि कृषि मंत्री ने इसी हफ्ते मुख्यमंत्री राहत फंड में अपने एक महीने का वेतन सहायता के तौर पर दिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कृषि विकास अफ़सरों और बाग़बानी विकास अफ़सरों की साझा प्रतिनिध संस्था ‘प्लांट डाक्टर्ज़ सर्विसिज़ एसोसिएशन’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कृषि मंत्री द्वारा राज्य भर में कृषि और बाग़बानी क्षेत्र में की जा रही नई पहलकदमियों के लिए उनकी सराहना की।

एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के मिसाली कार्यों से प्रभावित होते हुए उन्होंने पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए अपना सहयोग देने हेतु साझे तौर पर फ़ैसला किया है कि एसोसिएशन के समूह मैंबर, जिनमें 500 कृषि विकास अफ़सर और बाग़बानी विकास अफ़सर शामिल हैं, अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत फंड में देंगे ताकि इस नेक और हमदर्दी-भरपूर कार्य द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया जा सके और लोगों के पुनर्वास के यत्नों में सहायता की जा सके।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

एसोसिएशन की तरफ से योगदान के तौर पर कुल 10 लाख रुपए की रकम दी जाएगी जिसका प्रयोग राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों और जरूरतमंद किसानों की सहायता की जाएगी। पी.डी.एस.ए. के सदस्यों की सराहना करते हुये कृषि मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि एकता और हमदर्दी के साथ काम करके हम सामूहिक तौर पर चुनौतियों पर काबू पाने समेत समाज के कल्याण के लिए योगदान डाल सकते हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *