Punjab Weather Update: बाढ़ से प्रभावित पंजाब के कई जिलों में फिर शुरू हुई बारिश, लोगों की बढ़ी चिंता

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब के कई जिलों में बारिश जारी है। मानसून से राहत की उम्मीद नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौसम विभाग ने 21 से 24 जुलाई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज काले बादलों के साथ बारिश की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 जुलाई को भी पंजाब में बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले तीन दिनों तक पंजाब में मॉनसून जारी रहेगा।

जिससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में और परेशानी बढ़ सकती है। गौरतलब है कि पंजाब में मानसून आने के बाद से अब तक कुल 734.1 मिमी बारिश हो चुकी है। इस सीजन में 126 फीसदी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, इसकी वजह है यमुना का जलस्तर। शुक्रवार को यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान 205.34 मीटर को पार कर गया।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार कल रात 11 बजे तक यह बढ़कर 205.45 मीटर हो सकता है। इससे एक बार फिर से यमुना के आसपास रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

Nooran Sisters Live| नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली... अली ... पर सब को झुमाया। Daily Samvad











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *