Weather Update: हिमाचल, उत्तराखंड और लेह में बादल फटने से मची तबाही, पंजाब में भारी बारिश से बाढ़ का अलर्ट, उज्जैन के महाकाल मंदिर में भरा पानी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: भारी बारिश के बीच कई राज्यों में हाहाकार मचा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। लेह में बादल फटने के बाद भारी तबाही देखने को मिली। एनएच पर मलबा बिखरा पड़ा है, जिसको हटाने के लिए अधिकारी जुट गए हैं।

उत्तराखंड में बारिश से कहर मचा है। आज उत्तर प्रदेश परिवहन की बस एक नदी के बीच फंस गई, जिसे क्रेन की मदद से फिलहाल नदी में ही रोका गया है। बस में करीब 70 सवारी मौजूद हैं।

हिमाचल में तीन स्थानों पर बादल फटने की खबर मिली है। वहीं, उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में बादल फटने से आए चारों ओर मलबा फैल गया, जिसकी चपेट में आकर गोशाला और आठ छोटी पुलिया बह गई।

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अधिकारियों द्वारा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। इसके कारण 3000 से अधिक अमरनाथ तीर्थयात्रियों का जत्था रामबन में रोक दिया गया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में मनाली के करजां व जगतसुख में बादल फटा है, जिसके चलते करजां नाले ने भारी तबाही मचाई। भूस्खलन होने के चलते दो राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं। 24 घंटे के दौरान चार जगह भूस्खलन हुआ। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में तेज बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। उज्जैन में बारिश से विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम में पानी भर गया, जिसे मोटर लगाकर बाहर निकाला गया। इस कारण मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उज्जैन में भारी बारिश, महाकाल मंदिर में भरा पानी

महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम विभाग ने आज फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई में तो सड़कें तालाब बन गई हैं। वहीं, पालघर आज फिर रेज अलर्ट पर है।

मौसम विभाग द्वारा भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के मद्देनजर पालघर और ठाणे में स्कूलों को शनिवार को बंद घोषित कर दिया गया है।

हिमाचल में बादल फटने से सड़क पर टूटे पहाड़ का मलबा
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कोंकण में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के शेष हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान हल्की वर्षा जारी रहने की संभावना है।

हिमाचल में बादल फटने से सड़क पर टूटे पहाड़ का मलबा

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान पर अब भी बना हुआ है। इसके चलते बाढ़ प्रभावित लोगों ने शनिवार को फिर से राजधानी में राहत शिविरों में शरण ली। कई दिनों के बाद शुक्रवार रात को एक बार फिर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *