Sarkari Naukri: पोस्ट ग्रेजुएट टीचर सहित विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, क्या है योग्यता, कितनी मिलेगी सैलरी, जाने सारी डिटेल्स

Daily Samvad
2 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, राजस्थान। Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तलाश कर रहे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देशभर में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में 6 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल की ऑफिशल वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर जाकर 18 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। राजस्थान समेत देशभर में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में भर्ती अभियान के जरिए कुल 6,329 पद भरे जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इनमें 5,660 पद TGT (टीचर) के होंगे, जबकि 335 पद पर मेल हॉस्टल और 334 पद पर फीमेल हॉस्टल में वार्डेन के होंगे। देशभर में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में निकली वैकेंसी में सलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 29,200 रुपए से लेकर 1 लाख 42 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में निकली 6 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती के लिए 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर सिलेक्शन के तहत पहले तीन घंटे की लिखित परीक्षा होगी। बाद इंटरव्यू और आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

उसके बाद सिलेक्शन फाइनल होगा। TGT (टीचर) पद के लिए संबंधित विषय के साथ ग्रेजुएशन, बीएड और सीटीईटी कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जबकि हॉस्टल वार्डेन के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन या रीजनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन ऑफ एनसीईआरटी से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *