Punjab News: विधायक के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए पैसा मांगने का भंडाफोड़

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। विधानसभा हलका महलकलां से AAP विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के नाम पर साइबर ठगों द्वारा इंस्टाग्राम अकाऊंट बनाकर आम लोगों को उस आईडी से मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है। इस संबंधी विधायक पंडोरी द्वारा अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट सांझी करते हुए अपने दोस्तों, मित्रों और आम लोगों को इन ठगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

उन्होंने लिखा है कि कोई व्यक्ति मेरा जाली अकाऊंट बनाकर लोगों को गुमराह कर पैसे मांग रहा है और कृप्या लोग इस जाल में न फंसे। जब विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी से इस सबंधी बातचीत की गई तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनके नाम पर कोई व्यक्ति जाली आईडी बनाकर और उनकी फोटो लगाकर लोगों से पैसों की मांग कर रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जिस सबंधी पता चलने पर उनके द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर पोस्ट ड़ालकर आम लोगों को इन ठगों के जाल में न फसने सबंधी सचेत किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इस सबंधी पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *