Punjab Vigilance: विजिलेंस ने 24,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन जूनियर सहायक किया काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से आज होशियारपुर जिले के नगर पंचायत माहलपुर में तैनात जूनियर सहायक शीशपाल को 24,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया गया है। मुलजिम जूनियर सहायक को रविन्द्र कुमार निवासी कम (हिमाचल प्रदेश) की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि रविन्द्र कुमार ने तारीख़ 14- 07- 2023 को भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन “ 9501 200 200“ पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 2011 से 2016 तक नगर पंचायत, माहलपुर में सेक्शन अफ़सर के तौर पर तैनात था और उस विरुद्ध थाना माहलपुर में आई. पी. सी. की धारा 306, 506 के अंतर्गत दर्ज किये गए केस में दोषी पाये जाने के उपरांत उसे 28- 12- 2021 को नौकरी से बरख़ास्त कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

शिकायतकर्ता अनुसार, उसने अपना प्रोवीडैंट फंड (पी. एफ.) 3 40, 116 रुपए जारी करवाने के लिए कार्यसाधक अफ़सर ( ई. ओ.) के दफ़्तर में अर्ज़ियाँ दीं और उसके वटसऐप नंबर पर संदेश भी भेजे। मुलजिम जूनियर सहायक शीशपाल ने पी. एफ. की रकम जारी करवाने बदले 22- 06- 2023 को उससे रिश्वत माँगी और उसने मुलजिम जूनियर सहायक की तरफ से भेजे अपने निजी बैंक खातो में रिश्वत के 24000 रुपए ट्रांसफर कर दिए।

शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो ने मुलजिम शीशपाल के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 अधीन एफ. आई. आर. नम्बर 18 तारीख़ 22- 07- 2023 दर्ज करने के बाद आज उसको गिरफ़्तार कर लिया।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *