Punjab News: नौजवानों को यू. पी. एस. सी. परीक्षाओं की कोचिंग देने के लिए आठ अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र खोलेगी सरकार : मुख्यमंत्री

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आई. ए. एस/ आई. पी. एस/ आई. आर. एस और ऐसी अन्य केंद्रीय सेवाओं में पंजाब की नुमायंदगी बढ़ाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ( यू. पी. एस. सी.) की तरफ से ली जातीं परीक्षाओं के लिए कोचिंग देने के लिए राज्य में आठ अति- आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के बारे विचार-चर्चा की।

एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सेवाओं ख़ास कर यू. पी. एस. सी. द्वारा ली जातीं परीक्षाओं में राज्य के घटते अनुपात पर चिंता अभिव्यक्ति की। उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवान बेमिसाल प्रतिभा होने के बावजूद पहला तो विदेश जाने की तरफ झुका होने के कारण और दूसरा राज्य में मानक कोचिंग की कमी के कारण इन परीक्षाओं को पास नहीं कर पा रहे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार इस रुझान को बदलने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए पंजाब भर में यह आठ कोचिंग सैंटर खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र नौजवानों को यू. पी. एस. सी. की परीक्षाएं पास करने के लिए मुफ़्त मानक प्रशिक्षण देंगे और राज्य और केंद्र सरकार दोनों में उच्च पदों पर पहुँच कर देश की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के पास ऐसे नौकरशाह पैदा करने की शानदार विरासत है, जिन्होंने अलग- अलग पदों पर सेवाएं निभा कर देश के सामाजिक- आर्थिक विकास में बड़ा योगदान डाला है।

भगवंत मान ने कहा कि इस अमीर परंपरा को भविष्य में भी बरकरार रखना होगा, जिस के लिए यह केंद्र अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यह केंद्र खोलने का एक मात्र मकसद यह यकीनी बनाना है कि पंजाबी नौजवान उच्च पदों पर बैठ कर देश की सेवा कर सकें। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण समाज के हर वर्ग के इच्छुक विद्यार्थियों को मुफ़्त दिया जायेगा। भगवंत मान ने अधिकारियों को कोचिंग सैंटरों में दाखि़ले की रूप-रेखा और उनमें पेशेवर, समर्पित और काबिल स्टाफ की भर्ती करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन केन्द्रों में रेगुलर प्रशिक्षण यकीनी बनाने के इलावा पंजाब सरकार राज्य में यू. पी. एस. सी. परीक्षाएं पास करने के चाहवानों के लिए आनलाइन प्रशिक्षण शुरू करने के बारे भी विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों में दाखि़ला लेने वाले चाहवानों को प्रशिक्षण के साथ-साथ राज्य सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता भी दी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब देश का नेतृत्व करने वाले बढिय़ा नौकरशाह पैदा करेगा।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *