BAN Vs IND: टीम इंडिया के कप्तान पर बड़ा एक्शन, ICC ने लगाया 2 मैचों का बैन

Daily Samvad
2 Min Read
Harmanpreet Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद नई दिल्ली BAN Vs IND: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में आउट होने पर गुस्सा दिखाने और मैच के बाद अंपायर को गाली देने के कारण उन पर 2 मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। इस कार्रवाई के कारण भारतीय टीम को एशिया कप के शुरुआती मैचों में बिना कप्तान के उतरना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर ने गुस्से में स्टंप्स पर हाथ मारा। खेल उपकरण को नुकसान पहुंचाने और अंपायरों की आलोचना करने के लिए उन पर दो मैचों का प्रतिबंध लगेगा। इस सजा के बाद यह तय हो गया है कि वह एशियन गेम्स के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगी।

मैच के दौरान हरमनप्रीत कौर को बांग्लादेश की गेंदबाज नाहिदा अख्तर ने एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया, लेकिन उन्होंने दावा किया कि गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से पर लगी थी। फील्ड अंपायर द्वारा आउट करार दिए जाने के बाद जब वह पवेलियन लौट रही थीं तो उन्होंने अपना गुस्सा स्टंप्स पर निकाला। उन्होंने अंपायर के प्रति खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

हरमनप्रीत कौर ने आउट होने के बाद न सिर्फ हंगामा किया बल्कि बाद में जब अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान फोटो सेशन चल रहा था तो उन्होंने अंपायरों की भी आलोचना की। भारतीय कप्तान ने अंपायर का अपमान करते हुए बांग्लादेश के कप्तान से यहां तक ​​कह दिया कि अंपायरों को दोनों टीमों के साथ ट्रॉफी समारोह में शामिल होना चाहिए। क्योंकि अंपायर के फैसले की वजह से ही मैच का नतीजा बदला है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *