Punjab News: सीएम भगवंत मान ने शहीदों के परिवारों वालों के लिए किया बड़ा ऐलान, पढ़े

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले शहीदों के परिजनों को 25 लाख की सहायता राशि दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहले किसी दुर्घटना या हादसे में जान गंवाने वाले जवानों को कोई सहायता नहीं दी जाती थी। हमारी सरकार हादसे में जान गंवाने वाले शहीदों के परिवारों को 25 लाख की सहायता राशि देगी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सीएम मान ने कहा कि हम अपने शहीदों को बोझ नहीं समझेंगे, हर साल 9 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। हमने घायल जवानों को दी जाने वाली सहायता राशि भी बढ़ा दी है। इसके साथ ही प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की विधवाओं की पेंशन 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

उन्होंने कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को याद किया और कहा कि इस दिन सबसे ऊंची पहाड़ी पर तिरंगा झंडा फहराया गया था। इस अमर ज्योति में बलिदान का रक्त है, यह कभी नहीं बुझेगी। आज हमारे योद्धाओं द्वारा लड़ी गई लड़ाइयों पर फिल्में बन रही हैं। हमें अपनी विरासत, संस्कृति के साथ-साथ अपने शहीदों के बलिदान को भी याद रखना चाहिए।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *