डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: करीब 10 साल से नौकरी पर पक्का होने का इंतजार कर रहे पंजाब के कच्चे अध्यापकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जल्द ही इन्हें पक्का करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। यह जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर दी है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने ट्वीट में बताया कि 28 जुलाई 2023 पंजाब के कच्चे अध्यापकों के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा, जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ में लगभग 12500 कच्चे अध्यापकों को पक्का करने का आदेश देंगे। इन अध्यापकों का लगभग 10 वर्षों का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। सभी को बहुत बहुत बधाई।
https://twitter.com/harjotbains/status/1684110461313204225?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1684110461313204225%7Ctwgr%5E48d46d6d30fe95a0960da0b5734657cdffb6c1fe%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpunjab.news18.com%2Fnews%2Fpunjab%2F28th-july-2023-is-a-historic-day-for-unskilled-teachers-of-punjab-cm-will-issue-orders-to-confirm-skm-445918.html
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार
आपको बता दें कि लंबे समय से कच्चे शिक्षक अधिकारी नौकरी पर स्थाई करने की मांग कर रहे थे। जिन्हें पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने आश्वासन दिया था कि उन्हें नौकरी पर पक्का किया जाएगा। जिसके बाद अब पंजाब सरकार इन 12500 कच्चे शिक्षकों को 28 जुलाई 2023 को पक्का करने जा रही है।
VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच









