Jalandhar News: जालंधर के इस बिल्डर्स ने नगर निगम को लगाई करोड़ों की चपत, नाहलां पिंड के पास अवैध कालोनी में काम शुरू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत में जालंधर वेस्ट हलके में एक के बाद एक कई अवैध कालोनियों बन रही है। एक महीने पहले नाहलां पिंड के पास जिस अवैध कालोनी को नगर निगम ने ध्वस्त किया था, वहां फिर से चारदीवारी हो रही है। इसके साथ ही शेर सिंह कालोनी के पास अवैध रूप से सैकड़ों कोठियां बनाई जा रही हैं।

नाहलां पिंड के पास अवैध रूप से काटी जा रही कालोनी
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

जानकारी के मुताबिक जालंधर के बस्तियात इलाके के सोनू नाम के एक बिल्डर्स ने नगर निगम को करोड़ों रुपए की चपत लगाई है। उक्त बिल्डर्स ने कुछ महीने पहले नाहलां पिंड के पास अवैध कालोनी काटी थी, जिसकी शिकायत पर नगर निगम ने कार्रवाई की थी। नाहलां पिंड की अवैध कालोनी पर नगर निगम ने डिच चलाई थी और सड़कें औऱ गलियां तहस नहस कर दी थी।

बावजूद इसके अब उक्त बिल्डर्स फिर से नाहलां पिंड के पास अवैध कालोनी में चारदीवारी करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही अवैध कालोनी में प्लाटिंग का काम फिर से शुरू हो गया। कहा जा रहा है कि कुछ नेताओं के साथ सांठगांठ कर निगम अफसरों को पैसे खिलाए हैं, जिससे उक्त अवैध कालोनी में फिर से काम शुरू हो गया है।

नाहलां पिंड के पास अवैध रूप से काटी जा रही कालोनी
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

दूसरी तरफ इसी बिल्डर्स ने शेर सिंह कालोनी के पास भी अवैध रूप से काटी गई कालोनी में सैकड़ों कोठियां बनाना शुरू की है। सूत्र बता रहे हैं कि इन कोठियों को नक्शा नहीं पास है। जिससे नगर निगम को करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है। इसकी शिकायत भी लोगों ने निगम अधिकारियों से की है।

उधर, नगर निगम के एमटीपी बलविंदर सिंह ने कहा है कि नाहलां पिंड की कालोनी अगर फिर से बन रही है तो संबंधित बिल्डर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शेरसिंह कालोनी में बन रही कोठियों की जांच करवाएंगे। इसके लिए संबंधित एटीपी और इंस्पैक्टर से रिपोर्ट मांगी गई है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *