Illegal Mining: केंद्र सरकार लेने जा रही बड़ी फैसला, सीमा से 5 किलोमीटर के दायरे में माइनिंग को लेकर लगेगी रोक!

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Illegal Mining: अवैध खनन से अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में बढ़ते खतरे को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। केंद्र सरकार की तरफ से सीमा के पांच किलोमीटर क्षेत्र में खनन पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी हितधारकों से सुझाव मांगे गए हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार ने बुधवार को हाई कोर्ट में दी है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को अगली सुनवाई पर इस दिशा में विस्तृत जानकारी पेश करने का आदेश दिया गया है। सुनवाई दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि उन्होंने पंजाब सरकार को कई बार सीमा पर अवैध खनन रोकने के लिए कहा था लेकिन अभी तक इसके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

केंद्र ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सीमा पर खनन के कारण सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियां चल रही है। अब सीमा के पांच किलोमीटर क्षेत्र में खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की योजना है। वहीं हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता है तो सीमा पर अवैध गतिविधियां को रोका जा सकता है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *