Jalandhar News: डिविज़नल कमिश्नर ने नगर निगम के विकास प्रोजैक्टों का लिया जायज़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 223 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) डिविज़न के कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल ने आज जालंधर नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे अलग-अलग विकास कार्यों का जायज़ा लेते हुए इन विकास प्रोजैक्टों को निर्धारित समय में पूरा करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई पहलकदमियों का लाभ पहुँचाने के लिए इन विकास प्रोजैक्टों को समय पर पूरा करना बहुत ज़रूरी है। मीटिंग दौरान डिविज़नल कमिश्नर ने शहर में साफ़- सफ़ाई और सैनीटेशन सेवाओं को असरदार ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए किया प्रेरित

उन्होंने मानसून सीजन दौरान बरसाती पानी इकट्ठा होने से रोकने के लिए उचित ड्रेनज प्रणाली की ज़रूरत संबंधी विस्तार से बताया। इसके इलावा डिविज़नल कमिश्नर ने पौधे लगाने के लिए शुरू किए गए अभियान की प्रगति का भी जायज़ा लिया एंव अधिकारियों को मानसून सीजन दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

Jalandhar News: डिविज़नल कमिश्नर ने नगर निगम के विकास प्रोजैक्टों का लिया जायज़ा
Jalandhar News

डिविज़नल कमिश्नर ने अधिकारियों को डिविज़नल कमिश्नर दफ़्तर आने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण मुहैया करवाने के लिए साफ़- सफ़ाई रखने, सुन्दरीकरन को बढ़ाने और बकाया सिविल कामों को तुरंत मुकम्मल करने के आदेश दिए।

Jalandhar News: डिविज़नल कमिश्नर ने नगर निगम के विकास प्रोजैक्टों का लिया जायज़ा

पंजाब में नशा बिकवाने पर इस नेता ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *