Punjab News: आम आदमी पार्टी की सरकार अनुसूचित जाति के लोगों के साथ कर रही है भेदभाव: संजय निर्मल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व आईएएस सुच्चा राम लद्दड़ की अध्यक्षता में हुई, जिसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव संजय निर्मल विशेष रूप से उपस्थित हुए।

बैठक में पहुंचने पर सुच्चा राम लद्दड़ ने अपने पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय महासचिव संजय निर्मल का फूलों का गुलदस्ता और दोशाला देकर स्वागत किया। इस बैठक में पंजाब के सभी जिलों के अध्यक्षों के अलावा पंजाब प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी भाग लिया। इस बैठक में आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

संजय निर्मल ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है। ना तो उन्हें उनके संवैधानिक अधिकार मिल पा रहे हैं और ना ही भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत भेजी जाने वाली धनराशि का समुचित उपयोग हो पा रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

संजय निर्मल ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद, बच्चों के लिए वजीफा, बीमारों के इलाज, महिलाओं के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर, गरीबों के लिए घर आदि योजनाओं का विशेष रूप से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सात राज्यसभा सदस्यों में से एक भी दलित को नामांकित नहीं करना और 158 कानून अधिकारियों में से एक भी दलित व्यक्ति को नामांकित नहीं करना पंजाब सरकार की सामंती मानसिकता का जीता जागता उदाहरण है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *