Jalandhar News: दीनानाथ प्रधान की मेहनत रंग लाई, MLA रमन अरोड़ा ने 38 लाख के कामों का किया उद्घाटन, 15 साल बाद होगी गलियां पक्की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल के वार्ड-16 में आज दीनानाथ प्रधान की मेहनत रंग लाई। पिछले 15 साल से जिस सड़क को कोई बनवा नहीं रहा था, उस सड़क को दीनानाथ प्रधान की मांग पर विधायक रमन अरोड़ा ने आज काम शुरू करवा दिया। जिससे मोहल्ले के लोगों ने दीनानाथ प्रधान और विधायक रमन अरोड़ा का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

वार्ड-16 के AAP नेता दीनानाथ प्रधान ने बताया कि एकता नगर की 4 और गुरुनानकपुरा वेस्ट की 3 गलियों का पिछले 15 सालों से कोई सुध नहीं ले रहा था। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद इन सड़कों को बनवाने के लिए जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा से गुजारिश की गई। जिस पर विधायक ने एस्टीमेट बनवाकर टैंडर लगवा दिया।

दीनानाथ प्रधान ने बताया कि इन गलियों के लिए विधायक रमन अरोड़ा ने नगर निगम से प्राथमिकता के आधार पर 38 लाख का टेंडर लगवा कर आज काम शुरू करवा दिया। आज विधायक रमन अरोड़ा ने एकता नगर में बुजुर्ग महिला के हाथों रिबन कटवा कर गलियों के निर्माण काम शुरू करवाया।

एकता नगर में गली के काम का उद्घाटन करते विधायक रमन अरोड़ा व अन्य
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि सैंट्रल हलके में कोई भी गली और सड़क कच्ची और खराब नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि सभी गलियां और सड़कें पक्की होंगी। उन्होंने कहा कि दीनानाथ प्रधान लगातार अपने वार्ड की समस्याओं का हल करवा रहे हैं। आने वाले दिनों में इस वार्ड में कई तरह के अन्य काम भी शुरू होंगे।

इस मौके पर हरीश कुमार (राजू), कुलवंत सिंह, अवतार सिंह, नरेश ठाकुर, लगन देव, कृष्ण चंद, ज्ञान परधान, दीवान चंद, गुरुमीत सिंह, साहब सिंह, संजू, रवि नानू, सुखदेव सिंह, सुभाष कुमार, कुलदीप सिंह, राम सिंह, रणजीत सिंह, रामपाल बाबा, राणा जी, दविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *