Punjab Weather Update: पंजाब में भारी बारिश, मौसम विभाग के ताजा अलर्ट ने बढ़ाई चिंता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब के कई इलाकों में आज सुबह से बारिश हो रही है। माझा और मालवा में आज बादल छाए रहेंगे और धूप के साथ ह्यूमस भी परेशान रहेगा। आज पूर्वी मालवा के 10 जिलों में येलो और ऑरेंज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, जालंधर और शहीद भगत सिंह नगर में जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मौसम विभाग ने पिछले 7 दिनों के आंकड़े जारी किए हैं। पंजाब में पिछले हफ्ते सामान्य बारिश दर्ज की गई है लेकिन 10 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं, फरीदकोट, अमृतसर, मोहाली और तरनतारन ऐसे जिले हैं जहां सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भी सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की है। अगले सप्ताह तापमान भी सामान्य रहेगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर में 3 अगस्त तक औसतन 5 मिमी बारिश होने की उम्मीद है। पंजाब के बाकी हिस्सों में मौसम विभाग ने औसतन 5 से 10 मिमी बारिश का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से भाखड़ा बांध और पौंग बांध में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार पौंग डैम से 55000 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *