Viral News: 8 महीने का बच्चा बेचकर पहले खरीदा iPhone, फिर मनाया हनीमून, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
iphone
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पश्चिम बंगाल। Viral News: पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 24 परगना जिले में एक दंपत्ति ने अपने 8 महीने के बच्चे को सिर्फ इसलिए बेच दिया क्योंकि वह आईफोन खरीदना चाहते थे। जब स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी।

इतना ही नहीं, बच्चे को बेचकर आईफोन खरीदने की वजह यह थी कि महिला आईफोन पर वीडियो बनाना चाहती थी। पुलिस ने बच्चे की मां और बच्चे को खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस बच्चे के पिता की भी तलाश कर रही है जो अभी भी फरार बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने पिछले कुछ दिनों से जोड़े के व्यवहार में बदलाव देखा था। इसके अलावा वे यह भी देख रहे थे कि दंपति का 8 महीने का बच्चा गायब है। इसके चलते पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

जानकारी के मुताबिक इस कपल की एक सात साल की बेटी भी है। यह मामला 24 जुलाई को सामने आया था। आरोपी दंपत्ति की पहचान जयदेव और उसके साथी के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्चे को बचा लिया है। मामले के बारे में एक पड़ोसी ने बताया कि आरोपी दंपत्ति ने अपने बच्चे को 2 लाख रुपये में बेच दिया और हनीमून पर चले गए और उसके बाद एक मोबाइल फोन भी खरीदा।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *