Punjab News: संतोख सिंह कत्ल केस में ए.जी.टी.एफ ने मोगा पुलिस के साथ मिलकर की बड़ी कार्रवाई, तीन शूटर किए गिरफ़्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ( ए. जी. टी. एफ.) ने मोगा पुलिस के साथ किए सांझे ऑपरेशन उपरांत गोपी डल्लेवालिया गैंग के तीन शूटरों को गिरफ़्तार करके संतोख सिंह कत्ल केस की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है।

यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डी. जी. पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान निर्मल सिंह उर्फ निम्मा, अप्रैल सिंह उर्फ शेरा और जसकरन सिंह उर्फ करन के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्ज़े में से 10 जीवित कारतूसों समेत तीन .32 कैलीबर पिस्तौल और अपराध में इस्तेमाल की हुंडयी वर्ना कार भी बरामद की है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार चार हमलावरों ने 16 जुलाई, 2023 को मोगा में संतोख सिंह के घर में दाखि़ल होकर उसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। डी. जी. पी. गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमन्द जानकारी मिलने के उपरांत ए. डी. जी. पी. प्रमोद बाण की निगरानी अधीन ए. आई. जी. ए. जी. टी. एफ. सन्दीप गोयल के नेतृत्व में ए. जी. टी. एफ. की टीम ने मोगा पुलिस के साथ मिलकर तीन व्यक्तियों, जो शूटर हैं और नामी गोपी डल्लेवालिया गैंग से सम्बन्धित हैं, को जालंधर के महितपुर इलाके से गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा इस घृणित कत्ल के मास्टरमाईंड हैं। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर गोपी डल्लेवालिया भगौड़ा है और उसके विरुद्ध कत्ल, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली, हथियार एक्ट आदि जैसे 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जानकारी देते हुए एआईजी सन्दीप गोयल ने बताया कि बाकी मुलजिमों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं और आगे जांच जारी है। इस सम्बन्धी एफ. आई. आर. नं. 155 तारीख़ 16/ 07/ 2023 भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अधीन थाना सिटी मोगा में केस पहले ही दर्ज कर लिया गया है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *