Police Raid: पंजाब में IELTS Centers के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 सैंटरों के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Police Raid: पंजाब में पुलिस द्वारा लगातार फर्जी IELTS Centers और इमिग्रेशन सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते पुलिस ने आज पंजाब के जिला बठिंडा में इमीग्रेशन और IELTS Centers पर छापेमारी की है।

जिसके चलते पुलिस ने तीन 3 सैंटरों के मालिक पर मामला भी दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह तीन आईलेट्स सेंटर बिना लाइसेंस के सेंटर चला रहे थे जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन तीनों सेंटरों के मालिक पर मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

अजीत रोड स्थित मेफ्लावर इमिग्रेशन सेंटर के मालिक हरजीत सिंह सिद्धू, ग्रे मीटर इमिग्रेशन एंड आईलेट्स सेंटर के मालिक मनीष कुमार और तलवंडी साबो में स्थित ग्रे स्टोन इमीग्रेशन एंड आईलेट्स सेंटर के मालिक व उसके पार्टनर पर ममला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यहां हम आपको बता दे कि पंजाब में आए दिन फर्ज ट्रेवल एजेंट भोले भाले लोगों के साथ ठगी करके उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। जिसके कारण पुलिस द्वारा जिलाधीश के आदेशों पर लगातार इमीग्रेशन व आइलेट्स केंद्रों की चैकिंग की जा रही है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *