Sarkari Naukari: इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली वैकेंसी, 16 अगस्त तक करें अप्लाई, इतनी मिलेगी सैलरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sarkari Naukari: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में 138 पदों पर वैकेंसी निकली है, जिसके लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर 16 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 30 हजार सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही सरकारी भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सिलेक्ट होने पर उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली भर्ती में उम्मीदवारों को किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना जरुरी है। हालांकि ग्रेजुएशन फाइनेंस और सेल्स से करने वाले उम्मीदवारों को प्रॉयोरिटी दी जाएगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली भर्ती में एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार को आवेदन के लिए 100 रुपए देने होंगे।

जबकि अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपए फीस के तौर पर देने होंगे। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 साल और अधिक से अधिक 35 साल होनी चाहिए। वहीं रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है।

ऐसे करें अप्लाई

  • ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ippbonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर आईपीपीबी कार्यकारी भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने डिटेल्स दर्ज करके सभी डॉक्युमेंट्स सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *