Shaheed Udham Singh: शहीद उधम सिंह की बरसी पर सुनाम पहुंचे सीएम मान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, सुनाम। Shaheed Udham Singh: शहीद-ए-आजम उधम सिंह की बरसी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुनाम पहुंचे। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि देने से पहले उनके बलिदान को याद किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि कैसे शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग की धरती की कसम खाकर लंदन जाकर अपना बदला लिया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा शहीद उधम सिंह को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिए जाने के सवाल पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। शहीद का दर्जा और राष्ट्रवाद का सर्टिफिकेट देने वाली केंद्र सरकार कौन है?

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अगर शहीद उधम सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा, शहीद-ए-आजम भगत सिंह को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का गौरव बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

लोगों के बीच शहीदों का पहले से ही बड़ा रुतबा है। ऐसे में केंद्र सरकार कौन होती है एनओसी देने वाली कि कौन शहीद है और कौन नहीं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि पाकिस्तान में शहीदों की कुछ निशानियां हैं। इनमें भगत सिंह और अन्य शहीदों की फांसी की रस्सियाँ और कुछ अन्य निशानियाँ शामिल हैं, लेकिन पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *