Jalandhar News: जालंधर में अवैध बन रही 3 दुकानों की विजीलैंस से होगी शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होते देखकर मोहल्ले के लोगों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके साथ ही विजीलैंस ब्यूरों में शिकायत देने की तैयारी की जा रही है। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम के कमिश्नर से की थी, लेकिन कोई कार्ऱवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि कालोनी के मोड पर अवैध रूप से तीन दुकानें बनाई जा रही है। जबकि उनकी पूरी कालोनी रिहाइशी है, ऐसे में कालोनी में कोई दुकान या कामर्शियल निर्माण नहीं हो सकता है। कामर्शियल निर्माण होने पर सोसाइटी ने संयुक्त रूप से निगम कमिश्नर अभिजीत कपलीश से शिकायत की, लेकिन दुकानों का काम बंद नहीं हुआ।

निगम कमिश्नर द्वारा कार्ऱवाई न करते देखकर सोसाइटी के लोगों ने कहा है कि इसकी शिकायत अब विजीलैंस ब्यूरो से की जाएगी। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इसे लेकर पहले भी कोर्ट में केस चल रहा है, जिसकी सुनवाई 3 अगस्त को है। उन्होंने बताया कि निगम इस संबंध में कोई एक्शन नहीं ले रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी लोगों ने मीटिंग कर के यह फैसला किया है कि इन तीन दुकानों की शिकायत अब विजीलैंस ब्यूरो से की जाएगी। इसमें नगर निगम के कमिश्नर और अफसरों के साथ साथ अवैध रूप से दुकानें बनाने वाले के खिलाफ शिकायत की जाएगी।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *