Government Jobs: स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आज से यहां शुरू हो रहे आवदेन, इतनी मिलेगी सैलरी, पढ़िए पूरी डिटेल

Daily Samvad
2 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, राजस्थान। Government Jobs: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। राजस्थान हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए अभी आवदेन प्रक्रिया आज यानी 1 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक व योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी, जो 30 अगस्त 2023 तक चलेगी। इस रिक्रूटमेंट के जरिए कुल 277 खाली पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

आवेदन करने वाले कैंडिडिट्स की उम्र 18 साल से लेकर 40 साल तक होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, ईबीसी (क्रीमी लेयर), ओबीसी (क्रीमी लेयर) और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क देना आवश्यक है। जबकि ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को केवल 550 रुपये का भुगतान करना होगा।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *