Punjab News: आई. आई. टी. रोपड़ कैंपस में 1 मेगावाट कृषि-पी. वी. प्रोजैक्ट किया जाएगा स्थापित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब को साफ़-सुथरी ऊर्जा के उत्पादन में देश में से अग्रणी राज्य बनाने के लिए पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने आज नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा की मौजूदगी में राज्य में ई- मोबिलिटी के लिए सैंटर आफ एक्सीलेंस (सी. ओ. ई) की स्थापना के साथ साथ ग्रीन हाईड्रोजन के उत्पादन के लिए सांझे तौर पर प्रयास करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टैकनॉलॉजी ( आई. आई. टी.), रोपड़ के साथ समझौता सहीबद्ध किया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

यह समझौता पंजाब सिवल सचिवालय-1 में पेडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. रवि भगत और आई. आई. टी. रोपड़ के डायरैक्टर प्रो. राजीव आहूजा द्वारा सहीबद्ध किया गया। समझौता सहीबद्ध करने के उपरांत अमन अरोड़ा ने बताया कि पेडा और आई. आई. टी. रोपड़ की तरफ से बायोमास से ग्रीन हाईड्रोजन के उत्पादन के लिए एक पायलट प्रोजैक्ट शुरू करने के इलावा ई-मोबिलिटी सैक्टर के लिए सैंटर आफ एक्सीलेंस के द्वारा मैनपावर की स्किल ट्रांसफर ट्रेनिंग के साथ-साथ आई. आई. टी. रोपड़ कैंपस में 1 मेगावाट का कृषि- पी. वी. प्रेजैक्ट स्थापित करने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।

ग्रीन हाईड्रोजन उत्पादन के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास सम्बन्धी पहलकदमी करने के लिए आई. आई. टी. रोपड़ के यत्नों की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस समझौते से इलेक्ट्रिक और सम्बन्धित वाहनों के प्रचलन का रास्ता साफ होगा, जिसमें यूटिलिटी वाहन, हलके व्यापारिक वाहनों समेत वाहनों की एक व्यापक श्रेणी को कवर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य को साफ़ और स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।पेडा के डायरैक्टर  एम. पी. सिंह ने ग्रीन हाईड्रोजन के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास से सम्बन्धित प्रोजेक्टों को शुरू करने के बारे चर्चा की।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *