ADR Report: देश में तेजी से बढ़ी विधायकों की संपत्ति, भाजपा से ज्य़ादा मालामाल है कांग्रेसी विधायक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। ADR Report: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने मंगलवार को एक सनसनीखेज रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के 4,001 मौजूदा विधायकों की कुल संपत्ति 54,545 करोड़ रुपए है, जो तीन राज्यों – नागालैंड, मिजोरम और सिक्किम के 2023-24 के संयुक्त वार्षिक बजट 49,103 करोड़ रुपए से अधिक है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की रिपोर्ट में बताया गया है कि नागालैंड का सालाना बजट 2023-24 23,086 करोड़ रुपए है। जबकि मिजोरम का 14,210 करोड़ रुपये। वहीं सिक्किम का सालाना बजट 11,807 करोड़ रुपए है।

यह रिपोर्ट देश भर के राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूदा विधायकों के शपथ पत्रों की एनालिसिस करने के बाद जारी की गई थी। इस रिपोर्ट में 84 राजनीतिक दलों के 4001 मौजूदा विधायकों और निर्दलीय विधायकों को शामिल किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार विधायकों की एवरेज संपत्ति 13.63 करोड़ रुपए है। भाजपा के 1356 विधायकों की एवरेज संपत्ति 11.97 करोड़ रुपए है। वहीं कांग्रेस के 719 विधायकों की एवरेज संपत्ति 21.97 करोड़ रुपए है।

पार्टी स्तर पर कुल संपत्ति

भाजपा के 1356 विधायकों के कुल संपत्ति 16234 करोड़ रुपए तो कांग्रेस के 719 विधायकों की कुल संपत्ति 15798 करोड़ रुपए है। YSR कांग्रेस के 146 विधायकों की कुल संपत्ति 3379 करोड़, DMK के 131 विधायकों की कुल संपत्ति 1663 करोड़ और आप के 161 विधायकों की कुल संपत्ति 1642 करोड़ रुपए है।

त्रिपुरा के 59 विधायकों के पास कुल 90 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं मिजोरम के 40 विधायकों की संपत्ति 190 करोड़ और मणिपुर के 60 विधायकों के पास कुल 225 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

यह डेटा विधायकों ने पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर किए गए हलफनामों में दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 28 राज्य विधानसभाओं और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 4,033 में से कुल 4,001 विधायकों की संपत्ति का डेटा लिया गया है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *