Punjab News: पंजाब में CM भगवंत मान और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल में सोशल वार, मान ने लिखा – सिखों के मुद्दई, बादल का ट्वीट – शराबी ड्राइवर

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: लोकसभा 2024 का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, नेताओं में जुबानी जंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर जमकर लड़ाई शुरु हो गई है। ताजा मामला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पूर्व डिप्टी CM एवं शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के बीच सोशल मीडिया का है।

भगवंत मान और सुखबीर बादल दोनों एक दूसरे की फोटो-वीडियो वायरल कर तंज कस रहे हैं। भगवंत मान ने जहां सुखबीर बादल को सिख धर्म के मुद्दई करार दिया। वहीं जवाब में सुखबीर बादल ने भगवंत मान की पुरानी वीडियो शेयर कर लिख दिया शराबी ड्राइवर।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर दोनों में चल रही इस जंग का विरोधी पूरा मजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान उन्हें भी अपने लपेटे में ले सकते हैं। इन दिनों वह वैसे भी किसी को भी बख्श नहीं रहे हैं। चाहे वह पंजाब के राज्यपाल ही क्यों न हों। अब नया तंज उन्होंने विरोधी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर कसा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखबीर की होली खेलते की फोटो ट्वीट की है। साथ में लिखा है यह आज कल सिख मामलों के मुद्दई बने हुए हैं। मुख्यमंत्री यहां पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे मजाकिया लहजे में लिखा नइयों लबणे लाल गवाचे, मिट्टी न फरोल जोगिया। (जो लाल गुम गए हैं, वह अब नहीं मिलेंगे। ऐसे ही मिट्टी को आगे पीछे कर मत तलाश)।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

उन्होंने यह तंज सुखबीर बादल पर इसलिए कसा है क्योंकि उन्होंने पिछले दिनों एसजीपीसी और श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी का मुद्दा उठाया था तो सुखबीर बादल पंथक राजनीति पर उतर आए थे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के ट्वीट के बाद शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल भी उन्हें जवाब दिया है। थाली में मुंह डाल कर खाना खाते भगवंत मान की वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है कि आज कल पंजाब इनके हाथों में है। साथ में लिखा है स्टेट और स्टेज में बहुत फर्क होता है। यदि ड्राइवर हो शराबी दारु-बाज, फिर सवारी अपनी जान और सामान की अपने आप ही है जिम्मेवार।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *