Punjab News: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने नए भर्ती 23 कोचों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: आज यहां पंजाब सिवल सचिवालय में अपने दफ़्तर में खेलो इंडिया सैंटर के लिए भर्ती किये कोचों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुये मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा पंजाब को खेल में देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए नयी खेल नीति बनाई गई है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

इस खेल नीति को लागू करने की ज़िम्मेदारी विभाग के कोचों पर है जिन्होंने नये खिलाड़ी तैयार करके खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए तैयार करना है। उन्होंने कोचों को बधाई देते हुये कहा कि वे अपने आवंटित सैंटरों में लगन और मेहनत के साथ काम करें और अच्छे नतीजे सामने लाएं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले कोचों में एथलैटिक्स खेल के सात, कुश्ती के पाँच, फ़ुटबाल के चार, हाकी के दो और बैडमिंटन, मुक्केबाज़ी, साईकिलिंग और तलवारबाजी के एक-एक कोच हैं। इस अवसर पर खेल विभाग के विशेष मुख्य सचिव सरवजीत सिंह, डायरैक्टर हरप्रीत सिंह सूदन, डिप्टी डायरैक्टर परमिन्दर सिंह संधू और सहायक डायरैक्टर रणवीर सिंह भंगू भी उपस्थित थे।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *