Punjab News: मुख्य सचिव द्वारा आम आदमी क्लीनिकों के काम की समीक्षा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य निवासियों को घर के नज़दीक बेहतर और मानक स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अब तक राज्य में 583 आम आदमी क्लीनिक बनाऐ गए हैं और 75 और नये आम आदमी क्लीनिक जल्द स्थापित किये जाएंगे।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

यह बात पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने आज आम आदमी क्लीनिकों की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए सभी डिप्टी कमिशनरों के साथ की वीडियो कान्फ्रेंसिंग मीटिंग के उपरांत जारी प्रैस बयान में कही।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य राज्य सरकार का प्राथमिक विषय है और सरकार द्वारा ‘आम आदमी क्लीनिक’ के रूप में राज्य निवासियों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं देने की शुरुआत की गई। आज की मीटिंग में मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिशनरों को अगले 10 दिनों तक नये बनाऐ जा रहे 75 आम आदमी क्लीनिकों का काम मुकम्मल करने को कहा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

अनुराग वर्मा ने डिप्टी कमिशनरों को निर्देश दिए कि वह हर महीने अपने जिले के अंदर 10 प्रतिशत आम आदमी क्लीनिकों का निजी तौर पर दौरा करें और एस. डी. ऐमज़ अपनी- अपनी सब डिवीजनों के अंदरूनी सभी क्लीनिकों का दौरा करें। वे मरीज़ों से ज़मीनी हकीकतों, दवाओं की उपलब्धता और डायग्नौस्टिक सेवाओं की फीडबैक लें। इसके इलावा इलाज करवा चुके मरीज़ों से भी पता लगाएं कि वे सेवाओं से संतुष्ट हैं या नहीं।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *